काजू कतली के लिए कोई नहीं करता इंकार, चीज ही ऐसी है कि किसी का भी चल जाए मन #Recipe

By: RajeshM Thu, 24 Aug 2023 4:35:29

काजू कतली के लिए कोई नहीं करता इंकार, चीज ही ऐसी है कि किसी का भी चल जाए मन #Recipe

यूं तो भारत में तरह-तरह की मिठाइयां पाई जाती हैं, जिनका स्वाद अलग-अलग होता है। फिर भी इनमें काजू की कतली कुछ ज्यादा ही खास और विशिष्ट होती है। इसकी पहली वजह तो ये है कि ये पोषक तत्वों से युक्त महत्वपूर्ण ड्राई फ्रूट्स में से एक काजू से बनी होती है। दूसरा कारण है इसका स्पेशल जायका जो सबकी जुबान पर चढ़ जाता है।

शायद ही कोई हो जिसे ये पसंद न हो। इसे फंक्शन की शान माना जाता है। हालांकि इनकी कीमत अन्य मिठाइयों की तुलना में काफी ज्यादा होती है। कोई बात नहीं अगर आप इसे बाजार से नहीं खरीदना चाहते हैं, तो घर पर भी तैयार किया जा सकता है। आईए देखिए हमारे साथ ये रेसिपी और फिर जुट जाएं इसे बनाने में। इसे तैयार करने के लिए ज्यादा सामग्री की भी आवश्यकता नहीं है।

kaju ki katli,kaju ki katli ingredients,kaju ki katli recipe,sweet dish kaju ki katli,dry fruit cashew nut,kaju katli at home

सामग्री (Ingredients)

1 कप काजू
1/2 कप चीनी
1/4 इलायची पाउडर
घी चिकनाई के लिए
चांदी का वर्क

kaju ki katli,kaju ki katli ingredients,kaju ki katli recipe,sweet dish kaju ki katli,dry fruit cashew nut,kaju katli at home

विधि (Recipe)

- सबसे पहले काजू को मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें।
- एक कड़ाही को धीमी आंच पर चढ़ाइए। इसमें चीनी और पानी डालकर उबाल लें।
- चीनी और पानी को तब तक चलाते रहिए जब तक की चीनी घुल ना जाए।
- जब चीनी घुल जाए तो मिश्रण को तब तक उबालें, जब तक की ये गाढ़ा और चिपचिपा ना हो जाए।
- अब आंच धीमी कर दें और काजू पाउडर और इलायची पाउडर इस मिश्रण में डाल दें। इसे खूब अच्छे से मिला लें।
- मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक की यह बड़ा गट्ठा जैसा ना होने लगे। इसमें करीब 7 मिनट लगेंगे।
- गैस बंद कर दें और इसे 3-4 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- जब यह ठंडा हो जाए तो इसे थोड़ा गूथ लें ताकि यह नरम हो जाए।
- अगर मिश्रण बहुत ज्यादा सूखा हो जाता है तो दूध की कुछ बूंद डालकर गूथ लें।
- अब एक परात के पीछे की ओर घी लगाकर चिकना कर लें।
- चिकनी सतह पर तैयार मिश्रण डालें और हथेलियों व बेलन पर घी लगाकर चिकना कर लें।
- मिश्रण को बेलन से बेल लें। अब इसे चाकू से चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- इसे 3-4 मिनट के लिए ठंडा होने दें। टुकड़ों को अलग करें।
- इसे चांदी के वर्क से सजा सकते हैं। काजू कतली 20-25 दिन तक खा सकते हैं।

ये भी पढ़े :

# घर हो या बाहर हर जगह सुपरहिट डिश है दही वड़ा, स्ट्रीट फूड के रूप में भी चटखारे लेते हैं लोग #Recipe

# ब्रिक्स ने दिया 6 नए देशों को सदस्य बनने का न्यौता, अगले साल मिलेगी स्थायी सदस्यता

# अंडमान-निकोबार प्रशासन के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण को बड़ी राहत, SC ने जमानत रद्द करने की याचिका खारिज की

# Sad News : मशहूर एक्ट्रेस सीमा देव का निधन, ‘आनंद’ फिल्म में निभाया था अहम किरदार

# चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद ISRO चीफ को सोनिया गाँधी ने दी बधाई

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com